देश में सीएम बनने रिकॉर्ड कायम करने वाले बिहार के नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे वह अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट की बैठक लेंगे। दोपहर में भाजपा विधायक दल की बैठक में जिसमें नया नेता चुना जाएगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव किया है। 17 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले 17 लाख छात्रों की कॉपियां अब डिजिटल मोड में जांची जाएंगी।














